झारखंड के राज्यपाल शुक्रवार को करेंगे 9वीं पल्मोक्रिट कांफ्रेंस का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। SRMS मेडिकल कॉलेज में ISCCM बरेली चैप्टर के सहयोग से चार दिवसीय 9वीं SRMS पल्मोक्रिट कांफ्रेंस गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन मैकेनिकल वेंटिलेशन, POCUS और नर्सिंग क्रिटिकल केयर वर्कशॉप हुईं।
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. ललित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान अल-करीम विवि के वीसी डॉ. सैयद मोइद अहमद को श्रीराम मूर्ति ओरेशन सम्मान दिया जाएगा।
इस वर्ष की थीम “सीमाओं से परे क्रिटिकल केयर” है। साइंटिफिक सत्र में ISCCM के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. रणबीर सिंह त्यागी, पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र रूंगटा और RIMS रांची के डॉ. जय प्रकाश सहित देशभर के विशेषज्ञ शामिल हैं। तीसरे और चौथे दिन के सत्र रामनगर में होंगे।
इस अवसर पर प्रिंसिपल एयर मार्शल (रि.) डॉ. एमएस बुटोला, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. राजीव टंडन, डॉ. निपुण अग्रवाल सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।




