बेतुल
दस्तावेज मांगने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार कर रहे हैं गुमराह
बैतूल व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण संबंधी

(इंजीनियर परमार और विकास गौर सहित ठेकेदार कपिल शर्मा को ईई प्रीति पटेल का खुला संरक्षण)
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बैतूल। शहर में बन रही व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में किस तरह की धांधली और भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह अब आम जनता से छुपा नहीं है। हर तरफ एक ही चर्चा है कि विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अथक प्रयास के बाद व्हाइट टाइपिंग सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई लेकिन पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल द्वारा इंजीनियर परमार और विकास गौर साहित्य ठेकेदार कपिल शर्मा को व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे रखी है। जब इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग में आवेदन लगाए गए तो पहले तो ईई प्रीति पटेल द्वारा अपने क्लर्क को सूचना के अधिकार के तहत नकल देने से मना कर दिया गया लेकिन जब नकल प्राप्तकर्ता विभाग की प्रमुख से मिले तो उनके द्वारा लगाए गए आवेदन के अनुसार महत्वपूर्ण दस्तावेजों की नकल उन्हें प्रदान नहीं की गई है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण में बड़ा गोलमाल है और भ्रष्टाचार का जो खुला खेल चल रहा है वह कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल के संरक्षण में चल रहा है। इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जिस व्यक्ति ने आवेदन लगाया था वह अप्राप्त दस्तावेज के संबंध में उच्चाधिकारी को अपील प्रस्तुत कर चुका है। अब देखना यह है कि आखिर कब तक पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल अपने अधीनस्थ इंजीनियर परमार, विकास गौर और ठेकेदार कपिल शर्मा को बचा पाती है?



