सिंगरौली

पथ विक्रेताओं को मिला खाद्य सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण

स्वच्छता, सुरक्षित भोजन और डिजिटल लेनदेन की मिली सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत व्यवसाय उन्नति एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम सिंगरौली द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण लोक कल्याण मेला के अंतर्गत एफएसएसएआई (FSSAI) के प्रशिक्षण प्रदाता संस्था इंडियानीर्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल द्वारा निगम मुख्यालय सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के 85 से अधिक पथ विक्रेताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के विशेषज्ञों ने पथ विक्रेताओं को खाद्य मानकों, खाद्य सुरक्षा तथा व्यवसाय को सशक्त बनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि पथ विक्रेताओं को अपने व्यवसाय स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन तैयार करते समय उपयोग में आने वाले बर्तन, पानी व सामग्री स्वच्छ होनी चाहिए। ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक विक्रेता की जिम्मेदारी है। साथ ही, व्यवसाय स्थल पर डस्टबिन का उपयोग और ग्राहकों को भी कचरा उसमें डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी दी गई तथा सभी फूड पथ विक्रेताओं से अपने प्रतिष्ठान पर एफएसएसएआई लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पथ विक्रेताओं को घरों पर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा नगर निगम की कचरा गाड़ी में डालने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान सिटी मिशन मैनेजर द्वारा पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के बारे में पथ विक्रेताओं को विस्तार से जानकारी देकर योजना के लाभ भी बताए गए।
इस अवसर पर सहायक सामुदायिक विकास संगठक प्रवीण पटेल, सिटी मिशन मैनेजर पवन मिश्रा, कृष्ण पटेल, परियोजना समन्वयक अंशुमान सिंह, फोन पे प्रतिनिधि रोशन, कल्याण पांडेय, छोटेलाल कुशवाह एवं कृष्ण शाह, आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button