रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चों सहित चार घायल, रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार को सड़क हादसे में दो मासूम बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जानकारी के अनुसार गांव छाबड़े जिला सम्भल निवासी 25 वर्षीय नन्ही अपने पति रोहतास और दो बच्चे अरविंद और अनाया के साथ अपने मायके बमनपुरी जा रही थी। रास्ते में जाते समय देर शाम रामपुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक गिर गई और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



