सिंगरौली

 मोरवा पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। एसपी मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी गौरव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा टीआई उमेश प्रताप सिंह ने हाई स्कूल पंजरेह में साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय बच्चों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फेक वेबसाइट, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर ठगी इत्यादि के प्रति सतर्क रहने के लिए विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को यह बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करे और यदि कोई साइबर अपराध घटित हो तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल अथवा नंबर 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किये जा रहे हैं, जिससे नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाई जा सके। खासकर स्कूलों में बच्चों के बीच इसीलिए जानकारी दी जाती है कि वह जाकर अपने माता-पिता, पड़ोसी व रिश्तेदारों को इस संबंध में जानकारी दे। इस दौरान कार्यक्रम में करीब दो सैकड़ा बालक-बालिकाएं एवं अध्यापक शामिल थे। उक्त कार्यक्रम में उनि एचपी तिवारी, सउनि प्रवीण मरावी, आर आकाश पटेल,अजय सिंह, ऋषि सिंह मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button