जामताड़ा
रात के अंधेरे में घाटों से अवैध बालू उठाव, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ग्रामीणों में भय का माहौल
Illegal sand lifting from the ghats in the dark of night, high-speed tractors create fear among the villagers.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के विभिन्न घाटों से रात के अंधेरे में अवैध रूप से बालू उठाव का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि यहां से निकाला गया बालू धनबाद जिले तक भेजा जा रहा है। अवैध बालू कारोबार में शामिल ट्रैक्टर चालक रात को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार से गुजरते इन ट्रैक्टरों से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग कई बार इस पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के अवैध कारोबार और लापरवाह ड्राइविंग पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि गांव के लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।


