
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड के असकंधा पंचायत में बोरियो स्कूल से लेकर बोरियो गांव तक पिछले सप्ताह की मूसलाधार बारिश ने सड़क को प्रभावित किया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी सूचना विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी को दिया। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बारिश छूटते ही विधायक की पहल पर खराब सड़क को तत्काल मरम्मती करा दिया गया। ग्रामीणों ने भी सड़क के गड्ढे को भरने में अपनी भागीदारी निभाई। तत्परता पूर्वक सड़क की मरम्मती किये जाने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की मुस्कुराहट जगजाहिर रहा। मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, झामुमो के कार्यकर्ता सुनील मुर्मू, नहासन बेसरा, भावेश हेम्ब्रम, केताबुल शेख एवं ग्रामीण मौजूद थे।



