बरेली

धरने पर बैठे लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर, बोले- लड़ेंगे और न्याय लेकर रहेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में मंडल भर के जूनियर इंजीनियर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एचएन मिश्रा ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर के अवर अभियंता इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे। न्याय की जंग में जीत हासिल होगी, क्योंकि अवर अभियंता देवदत्त पचौरी और आशीष यादव के खिलाफ तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से करवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर एक दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो आंदोलन आगे बढ़ेगा। धरना स्थल की सभा में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के जूनियर इंजीनियर सुबह से ही एकत्र हुए। प्रशासन ने संज्ञान लिया। अपर नगर मजिस्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संघ के चुनिंदा पदाधिकारियों और मुख्य अभियंता के बीच उनके कार्यालय में वार्ता कराई।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ इसलिए कर रहा विरोध
अवर अभियंताओं और वरिष्ठ अभियंताओं के बीच विवाद चल रहा है। विभागीय कार्य प्रभावित है। आरोपों के चलते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष पंकज पचौरी कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। पचौरी के साथ निर्माण खंड के अवर अभियंता आशीष यादव के विरुद्ध मुख्य अभियंता और जिलाधिकारी ने अन्यत्र स्थानांतरण की संस्तुति की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button