गाजियाबाद
हिंदू रक्षा दल के हमले के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस का थाने पर प्रदर्शन
एफआईआर दर्ज करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी / गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी के नेतृत्व में आज थाना टीला मोड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का उद्देश्य 13 अक्टूबर 2025 को गरिमा गार्डन स्थित कैंप कार्यालय पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करना था।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना टीला मोड़ परिसर में नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।
एसीपी श्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने कहा कि “हम किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी और राजनीतिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस और समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें प्रमुख रूप उ
उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस विजयपाल चौधरी, गाजियाबाद सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, लोनी नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, ओबीसी कांग्रेस लोनी नगर अध्यक्ष वारिस अली, गाजियाबाद महानगर सचिव पंडित हरेंद्र शर्मा, आउटरीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरसलिन चौधरी, वार्ड 90 अध्यक्ष शमशेर सैफी, वार्ड 66 एवं 64 मंडल अध्यक्ष मुन्तयाज सैफी, वार्ड 64 अध्यक्ष अलीशेर सैफी, लोनी ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम चौधरी, जिला महासचिव सलीम इदरीसी, जिला सचिव राबिया अंसारी।
इसके अलावा समाजवादी गठबंधन से साबिर चौधरी और मोनू सैफी भी शामिल रहे।
वहीं क्षेत्र के कई समाजसेवक — सलीम इदरीस, शहाबुद्दीन सैफी, कमरुद्दीन सैफी, गुलफाम चौधरी, इमरान चौधरी, नदीम चौधरी, सद्दाम, यासिन, आसिफ चौधरी, नसीम, बाबू सैफी, शानू सैफी, अयान, अलाउद्दीन सैफी, गफार सैफी, मुजीब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन जिलेभर में धरना-प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करेगा।



