अलवर

भरोसे की नींव ढही: वंडर मॉल रेजिडेंसी की घटिया निर्माण ने किया लोगों को निराश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर : 200 फीट रोड पर स्थित वंडर मॉल रेजिडेंसी ने पहली ही बारिश में अपनी असलियत दुनिया के सामने उजागर कर दी। जिस प्रोजेक्ट को अब तक आकर्षक गिफ्ट्स और भारी-भरकम वादों के जरिए बेचा जा रहा था, उसकी एक दीवार भरभरा कर गिर गई। यह न सिर्फ एक दीवार का गिरना था, बल्कि लोगों के विश्वास, उम्मीद और जीवन की बचत पर पानी फिरने जैसा था।
निर्माण की गुणवत्ता का ढोल पीटने वाले बिल्डर इस घटना के बाद नदारद हैं। मीडिया जब स्थिति की सच्चाई जानने पहुंचा, तो उसे गेट पर ही रोक दिया गया। फोन करने पर भी किसी ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इससे स्पष्ट है कि बिल्डर को न तो ग्राहकों की चिंता है और न ही जवाबदेही का कोई एहसास।
इस हादसे ने फ्लैट खरीदारों की नींद उड़ा दी है। लोग अब इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या उन्होंने जिस फ्लैट में अपना भविष्य देखा था, वह महज़ एक दिखावटी धोखा था? सस्ते ऑफर्स और नकली वादों के लालच में लाखों की जमापूंजी निवेश करने वाले ग्राहक अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
दीवार गिरने की यह घटना केवल एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक भयानक संकेत है कि यदि जल्द ही निर्माण की गुणवत्ता पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में जानलेवा हादसे भी हो सकते हैं। वंडर मॉल रेजिडेंसी अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि घटिया निर्माण, झूठे वादों और टूटी उम्मीदों की मिसाल बनती जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button