शामली

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने मनाया शताब्दी वर्ष,कार्यक्रम आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना।  मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बुधवार को अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।   बैंक की स्थापना 12 अगस्त 1927 को हुई थी। 12 अगस्त मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।
इस अवसर पर चौसाना स्थित मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक पर शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैंक में कार्यरत सभी कर्मचारियों व प्रबंधक को बी पैक्स बल्लामाजरा के एमडी विपिन कुमार ने बधाई दी।उन्होंने कहा कि बैंक की यात्रा आज 100वें वर्ष में पहुंच चुकी है, जो ग्राहकों, अंशधारकों और समर्पित कर्मचारियों के सहयोग से संभव हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ज्योतिबा फुले इंटर कॉलेज में “सहकार से समृद्ध किशोर योजना” के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शाखा प्रबंधक श्री सुनील कुमार गौतम एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौरव सैनी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही, बैंक के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बैंक की सेवाओं का भी प्रचार-प्रसार किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जुड़ने एवं उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक दीपक तोमर ,मनोज कुमार,संदीप ,अक्षय कुमार,विकास एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button