शामली

एलम में कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के  कस्बा एलम में कपड़े की दुकान से हुई नकदी चोरी का पुलिस ने  खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 4,700 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपित कांधला के मोहल्ला शेखजादगान के रहने वाले हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व कस्बा एलम स्थित आनन्द की कपड़े की दुकान में अज्ञात चोर ने नकदी चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया  था। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चोरी व लूट की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असलम पुत्र सलीम और मंसाद पुत्र नशरा, निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कांधला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की 4,700 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button