
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई खामियां मिलीं। जिन्हें दूर कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसीएमओ ने दो अस्पतालों बगैर जरूरी दस्तावेज के संचालित होते पकड़ा। इन दोनों अस्पताल संचालकों से दो दिन के अंदर रिकार्ड दिखाने को कहा। इसके साथ एक अस्तपाल को सील करने की कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड सेंटर बगैर रेडियोलाजिस्ट के चलता हुआ मिला।



