पाकुड़

पदाधिकारियों ने 200 टीवी मरीजों को लिया गोद

Officials adopted 200 TB patients

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के आह्वान पर गुरुवार को जिले के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के 200 इलाजरत टीबी मरीजों को छह माह तक गोद लिया गया तथा उन्हें पोषण कीट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़, कार्यपालक दंडाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डॉ शाहरुख अकबर, डॉ आदित्य रंजन, गौरव कुमार (डीपीसी), सुशांत कुमार दुबे (डीपीपीएमसी), राकेश कुमार (लेखाकार), मिथुन पॉल (एसटीएस), सदानंद ओझा (एसटीएस) आदि उपस्थित रहे।उपायुक्त ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से नियमित रूप से अपने गोद लिए गए मरीजों का स्वास्थ्य मॉनिटरिंग करने और उन्हें संतुलित आहार एवं समय पर दवा सेवन हेतु प्रेरित करने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button