खैरथल
किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का हुआ हस्तांतरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर तमिलनाडु में आयोजित पीएम किसान उत्सव के तहत देशभर में 9 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 13.4 करोड़ राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा जयपुर में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम से उन्होंने खैरथल-तिजारा जिले के 67 हजार किसानों के खातों में 13.4 करोड़ रूपए की किसान सम्मान निधि राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर किसानों को सम्मान के साथ सौगात प्रदान की। जिला स्तरीय कार्यक्रम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के सभागार में आयोजित हुआ, जो वर्चुअली माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपनिदेशक सहकारिता विभाग वेद प्रकाश सैनी, सहायक निदेशक कृषि विभाग सहित किसान एवं आमजन मौजूद रहे।



