बिजनौर
मिट्टी खनन माफिया पर चला प्रशासन का चाबुक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र में नियम कानून को धता बता कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही दो ट्रैक्टर ट्रालीयों को
तहसीलदार ने सीज कर दिया। इस कारवाई से खननमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।
नूरपुर – धामपुर मार्ग पर सारे नियमों को ताक पर रख कर ट्रैक्टर ट्राली व लोडर से अवैध रूप से दिनदहाड़े मिट्टी का खनन किया जा रहा था। बताया जाता है कि इस मिट्टी के द्वारा एक कालोनी में भराव का कार्य किया जा रहा था।गुरुवार को तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर दी। इस दौरान उन्होंने दो ट्रैक्टर ट्रालीयों को सीज कर दिया।तहसीलदार की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।



