बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ तहसील समाधान दिवस का आयोजन 

66 शिकायतें हुई दर्ज 6 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण           

      नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फरीदपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी ने क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्रों का बारी-बारी से बड़े ही गंभीरता के साथ सुना और उनके संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र ही उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक विधवा महिला की विरासत गलत बारिशों के नाम दर्ज किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार फरीदपुर को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व पीड़ित महिला के नाम सही विरासत एक सप्ताह में दर्ज करने के निर्देश दिए। वही नगर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर कई लोगों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शनिवार को जिला अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी बरेली ने तहसील में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आए फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को बड़े ही शालीनता के साथ बारी-बारी से सुना और उनके संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनका शीघ्र ही निस्तारण किए जाने के निर्देश भी दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रूरिया की एक विधवा महिला उषा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की वर्ष 2021 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी तहसील कर्मियों द्वारा उसकी गलत विरासत गलत वारिसो के नाम दर्ज कर दी गई इसको लेकर उसने कई प्रार्थना पत्र विरासत सही दर्ज करने के लिए दिए मगर तहसील कर्मियों ने उनका फर्जी निस्तारण कर दिया आरोपियों ने उसका मकान भी छीन लिया और उसे बेघर कर दिया रोती हुई महिला की फरियाद सुनते ही जिलाधिकारी का परा चढ़ गया जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला के शिकायती प्रार्थना पत्र को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए तहसीलदार फरीदपुर को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व पीड़ित महिला का एक सप्ताह में सही विरासत दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। वही फूलन जनता पार्टी एवं अंबेडकर युवा समिति के द्वारा नगर के मेंन बाजार एवं बीसलपुर रोड पर फैले अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही बुलाकर नगर में शीघ्र ही अतिक्रमण अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत आपूर्ति विभाग द्वारा भूमिहीन गरीब परिवार की महिलाओं को अंतोदय एवं बीपीएल राशन कार्ड जारी किए थे उन लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए जिन में 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया से शिकायतों को उनके संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मल्लिका नैन, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह, समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button