निरसा ओसीपी में अवैध उत्खनन में चाल धसने से एक की मौत, दूसरे का टूटा पैर, सहयोगी दोनों को ले भागे, घटनां में पुलिस की करवाई शून्य — दिनेश सिंह
One person died and another person's leg was broken due to the collapse of a mine during illegal excavation in Nirsa OCP. The associates ran away with both of them. Police action in the incident was zero -- Dinesh Singh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। निरसा शुक्रवार दोपहर को ईसीएल के मुगमा क्षेत्र निरसा ओसीपी में चल रहे अवैध उत्खनन के दौरान चाल गिरने से एक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का पैर टूट गया । घटनां के बाद धंधे का संचालक मौके से फरार हो गया । कोयला चोरों के सहयोगियों ने आनन फानन में मृतक के लाश और घायल को निकाल कर ले भागे । घटनां के सम्बंध में मुखिया दिनेश सिंह ने प्रशासन व ईसीएल प्रबन्धन पर गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि इनके जानकारी में धंधा फल फूल रहा है । धंधे पर अंकुश लगाने के लिये मैंने लिखित व मौखिक शिकायत अनेक बार किया मगर परिणाम शून्य रहा । घटनाएं आये दिन घट रही है । अंकुश लगाने के बजाय धंधेबाज को प्रोत्साहन दिया जाता है । उन्होंने कहा कि आज की घटनां में डंगा पढा के बबुआ गोराई की की मौत हो गई जबकि मंगल बाउरी का पैर टूट गया । आनन फानन में उसे निकाल कर ले भागे । संचालक कुंदन यादव,अरबाज शेख ,अरमान शेख ,अरविंद उर्फ तांबा फरार हो गया । उन्होंने कहा कि रात भर इनका पिकअप भेन चलता है । इसको रोकने की जिम्मेवारी है वही मिली हुये हैं तक करवाई कौन करेगा ? यह एक गम्भीर प्रश्न बना हुआ है । उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले अवैध उत्खनन में एक युवक की मौत हो गई थी । पुलिस प्रशासन ने कोई करवाई नही की जबकि धंधे की रोक थाम में पुलिस,सीआईएसएफ,और ईसीएल सुरक्षा कर्मियों की एजेंसियां लगी हुई है ।



