सिंगरौली

विधायक एवं कलेक्टर ने संयुक रूप से उरती गोशाला में पहुंच कर किए गोवर्धन पूजा

गौ माताओं को खिलाए गुड़, चना और पूड़ी, गौशाला परिसर में मुख्य अतिथियों ने किया वृक्षारोपण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत उरती में स्थित गौशाला में पहुंच कर गोवर्धन पूजा उत्सव में सम्मिलित होकर गोवर्धन की पूजा किए। पूजा स्थल में अध्यक्ष सिंगरौली प्राधिकरण दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सहित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कृष्णावती जायसवाल जनपद सदस्य शांति देवी बैग सहित वरिष्ठ समाज सेवी वशिष्ठ पांडे की गरिमामय उपस्थिति रही।
विधिवत पूजा अर्चन पश्चात विधायक कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने गौशाला में गौ–माताओं का पूजा अर्चन कर उन्हें गुड़, चना और पूड़ी भी खिलाया । ततपश्चात गौशाला के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण हेतु बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया । साथ ही प्राधिकरण अध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया । वहीं गौशाला में कार्यरत गौसेवकों को कम्बल और श्री फल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन मानस से कलेक्टर गौरव बैनल रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं मौके पर उपस्थित ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपस्थित जन मानस के समस्याओं के आवेदन प्राप्त करें तथा समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय में किया जाना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग रविन्द्र जायसवाल, सीईओ जनपद अजीत बरवा ,जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् राजकुमार विश्वकर्मा सहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button