
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आज अग्रवाल धर्मशाला, खैरथल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को मजबूती से चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि पूरे खैरथल-तिजारा जिले में संगठन सृजन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत नगर निकायों में वार्ड अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को मंडलवार प्रभारी नियुक्त किया गया। ये प्रभारी संबंधित मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर वार्ड और पंचायत स्तर पर जाएंगे और संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत योग्य कार्यकर्ताओं के नाम तलाश कर वार्ड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए कहा,
“संगठन को मजबूत करने के लिए हम नीचे से ऊपर तक संरचना तैयार कर रहे हैं। मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करेंगे। उनकी सहमति और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वार्ड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर बूथ और हर गांव में कांग्रेस का मजबूत ढांचा खड़ा किया जाए।”
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान विजेंद्र चौहान पूर्व जिला पार्षद बाबूलाल यादव पूर्व ब्लॉकअध्यक्ष जयप्रकाश हेडऊ सतीश यादव विक्की चौधरी नेता प्रतिपक्ष विनोद कुमारी प्रधान शकील अहमद जसवंत सिंह यादव उस्मान खान अशोक पटेल यश अग्रवाल हरिओम यादव प्रभु दयाल चौधरी केशु गुर्जर मुन्नीराम गुर्जर फतेह मोहम्मद मेहरुद्दीन खान कपिल शर्मा रामनिवास प्रजापत नारायण दास छंगाणी दौलत नागर अर्जुन ठाकुर संदीप अग्रवाल इस्माइल खान बक्सनंद भारती शकील अहमद बागोर एडवोकेट खुर्शीद खान अमीर सिंह यादव निक्की देवी प्रजापत रुपेश यादव हर्षवर्धन खेरिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


