रामपुर शाहबाद

परौता में कलश यात्रा संपन्न श्रीमद्भागवत कथा का पाठ शुरू पुलिस प्रशासन मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम परौता स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार, 19 जनवरी 2026 को कलश यात्रा संपन्न हुई। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी हो गया है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव की भक्ति में होकर पूजा-अर्चना की और ईश्वर के समक्ष शीश झुकाया। कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।श्रीमद्भागवत कथा का पाठ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा (शिवपुरी) द्वारा किया जा रहा है। यह कथा 25 जनवरी 2026 तक चलेगी। कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।कलश यात्रा और कथा के दौरान ग्राम परौता के समस्त ग्रामवासीगण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button