अमरोहा
अमरोहा कि महिला कांस्टेबल आत्महत्या मामले में फरार आरोपी पर कार्रवाई
पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई, घर पर कुर्की का वारंट चस्पा किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की की महिला पुलिस कांस्टेबल रितु की आत्महत्या मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। फरार आरोपी सतवंत सिंह के घर पर रविवार को कुर्की का वारंट चस्पा किया गया।पुलिस ने आरोपी के गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी भी करवाई। इसके माध्यम से लोगों से अपील की गई कि जो भी सतवंत सिंह के बारे में जानकारी देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।महिला कांस्टेबल रितु का शव 27 मई को लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला था। जांच में सतवंत सिंह को दोषी पाए जाने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। पुलिस का यह कदम आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।



