अमरोहा
हसनपुर में मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वायरल।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर को तीन नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 22 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे अम्बेडकर कॉलोनी सिहाली जागीर में हुई थी। पीड़ित मोनू पुत्र बलवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह सिहाली से घर लौट रहा था, तभी शाह आलम, रुहेल और शहीद उल्ला ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ शामिल हो गया। आरोप है कि इन सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मोनू को बुरी तरह पीटा।मोनू किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर तक आ गए और वहां भी मारपीट की। मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शाह आलम, रुहेल, शाहिद उल्ला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाइक में टक्कर मारने और मारपीट करने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।



