सिंगरौली

माडा मे छठ पूजा का त्योहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रणधीर सिंह जनपद सदस्य माड़ा ने समस्त घाटों पर पहुंचकर फल वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर माडा में व्रती महिलाओं ने सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ग देकर पति-पुत्र की दीर्घायु की कामना की हैं। सूर्योपासना के छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह है। व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर घाटो पर पहुंची और स्नान किया। फिर बनाई गई वेदियों की पूजा करते हुए डूबते सूर्य को अर्ग देकर मंगल कामना करते हुए कठिन उपासना को सफल बनाने की विनती की। अर्ग देने के बाद जगराता करते हुए छठ मइया की पूरी रात आराधना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ग देने के बाद हवन कर व्रती महिलाएं कच्चे दूध का शर्बत पीकर व्रत का समापन किया गया।
साथ ही रणधीर सिंह जनपद सदस्य माड़ा छठ पर्व के शुभ अवसर पर हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी माडा. छतौली. बहेरी. भभौरा. गहिड़ाड. धनहरा के समस्त घाटों पर पहुंचकर फल वितरण किया। साथ ही राजेश बैस समुद्रर सिंह हीरामणी शाह अशोक सोनी सुदामा बैश मुकेश शाह अनिकेत बैस बृजेन्द्रबैश कृष्णा शाह सोनू जायसवाल अजय सोनी धनंजय सिंह, सत्यम बैस,रामाधिन शाह एवं अन्य कई साथी उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों पर छटीमाई का आशीर्वाद सदैव बना रहे ऐसी रणधीर सिंह ने कामना किया। बताते चलें कि रणधीर सिंह के द्वारा कई वर्षों से अपने क्षेत्र में छठ पर्व पर फल वितरण एवं आरक देने के लिए दूध वितरण किया जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button