धनबाद

कतरास में छोटे दुकानदारों ने एएसआई पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Small shopkeepers in Katras allege harassment by ASI, complain to Chief Minister

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगढ़ी बाजार के छोटे-छोटे दुकानदारों ने सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) एस.के. चौबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदारों ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर एएसआई के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि एएसआई एस.के. चौबे द्वारा उन्हें लगातार डरा-धमकाकर अवैध रूप से पैसे की वसूली की जाती है। आरोप है कि वसूली का विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और हवालात भेजने की धमकी दी जाती है। दुकानदारों का कहना है कि वे छोटे-छोटे व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन पुलिसिया दबाव के कारण उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कतरास थाना क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों के साथ एएसआई की कथित सांठ-गांठ है। दुकानदारों का दावा है कि अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया जाता है, जबकि गरीब दुकानदारों को निशाना बनाया जाता है। दुकानदारों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व कतरास थाना क्षेत्र में जमुना दास विशेश्वरलाल ऑर्नामेंट प्रतिष्ठान में हुई लूट की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी न होने के कारण छोटे दुकानदारों को ही संदेह के घेरे में लिया जा रहा है। आरोप है कि चाय, नाश्ता, भोजनालय सहित अन्य दुकानों को “रेकी कराने” के नाम पर जबरन बंद कराया जा रहा है और लूट कांड में फंसाने की साजिश की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रात आठ बजे के बाद बाजार जबरन बंद कराए जाने से क्षेत्र में सुनसान माहौल बन गया है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। ऑटो और टोटो चालकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं की भी चर्चा की गई है, जिससे यात्रियों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने एएसआई एस.के. चौबे पर लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थ रहने, रेलवे क्वार्टर पर अवैध कब्जा, नशे की हालत में ड्यूटी करने और दुर्व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, उपायुक्त धनबाद और वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को भी प्रतिलिपि भेजी है। दुकानदारों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। आवेदन पत्र शिकायत मामले में एएसआई एस.के. चौबे से पूछे जाने पर बताया कि छोटे-छोटे दुकानदारों कि हा से ही रेकी होता है, मेरा बाप मुख्यमंत्री के पास ही रहते हैं कुछ नहीं होगा ,पीएम के पास लिखे उसके बाद देखेंगे। हम अपने अधिकारी की आदेश मानकर काम करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button