अमरोहा

थाना अध्यक्ष सैद नंगली और जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक ने लगाई राष्ट्रीय एकता के लिए दौड

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा/सैदनंगली। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर समाज में एकता ,अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष सैदनंगली ने पुलिस फोर्स व सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों तथा जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया।रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से प्रारंभ कर ग्राम मेहंदीपुर तक किया गया तथा सभी ने राष्ट्र की एकता के प्रति अपना संकल्प प्रकट किया।
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता,अखंडता और भाईचारे को सशक्त करने का संकल्प लिया और देशभक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया।रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद थाना अध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक ने बताया कि इस वर्ष यह दिवस एक भारत आत्मनिर्भर भारत की थीम पर मनाया जा रहा है।जो देश के सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता है।इस अवसर पर आकस्मिक स्थिति के लिए मेडिकल टीम व एंबुलेंस भी मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button