सीटी ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षित छात्राओं को दी गई विदाई, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
Trainees from the CT Beauty Parlour were given a farewell and honored with the presentation of certificates

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राज प्लस टू रोड स्थित सीटी ब्यूटी पार्लर में रविवार को प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फुल हक, राजेंद्र मंडल एवं जैनेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्राओं के हुनर और मेहनत की सराहना करते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि सीटी ब्यूटी पार्लर का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। वहीं, ट्रेनर सह प्रभारी अंजली सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं को सौंदर्य एवं साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। समारोह में छात्राओं के बीच उत्साह और भावुकता का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर सीटी परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



