बोकारो

नावाडीह में आम बागवानी प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

किसानों को दी गई पौधों के रखरखाव, कीट प्रबंधन और रबी फसल की तकनीकी जानकारी, नई योजना के लिए लाभुकों के चयन पर भी हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के कोदवाडीह स्थित भलमारा कलस्टर भवन में सोमवार को आम बागवानी प्रबंधन, किसानों के क्षमता विकास तथा वित्तीय वर्ष 2027-28 की नई आम बागवानी योजना एवं लाभुक किसानों के चयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें नावाडीह प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, मेट, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि एवं प्रखंडकर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान आम बागवानी के बेहतर प्रबंधन, आंतरिक खेती, रबी फसल योजना, पीयूजी गठन, सामूहिक फसल योजना तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 की नई आम बागवानी योजना के लिए लाभुकों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को आम के पौधों के बेहतर विकास एवं अधिक उत्पादन के लिए थाला निर्माण, नियमित सिंचाई तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने जमीन की प्रकृति और उपलब्धता के अनुसार रबी फसलों का चयन कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर जोर दिया। वहीं, प्रधान के वेद प्रकाश ने किसानों के पीयूजी गठन, सामूहिक फसल योजना तैयार करने तथा कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष की नई योजना के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान, किसानों एवं पैच के चयन की प्रक्रिया पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण किसानों एवं योजना के लाभुकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में दी गई तकनीकी जानकारियों को किसान अपने खेतों में अमल में लाएं, ताकि बागवानी एवं खेती के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आम बागवानी का बेहतर प्रबंधन, किसानों की तकनीकी क्षमता में वृद्धि तथा नई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित कुमार, प्रधान के प्रणव भारती, जेएसएलपीएस बीपीएम अभिषेक मिश्रा, रोजगार सेवक मनोज कुमार, उमेश तुरी, धर्मवीर बरनवाल, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अनिता देवी, सादिया अंजुम, किरण देवी, उर्मिला देवी, कुंदन विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, इंदिया देवी, नीलम देवी, संजू देवी, रीना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button