बरेली

यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ

ADG बरेली जोन ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, एसपी सिटी, एसपी दक्षिणी, एसपी यातायात, एडीएम सिटी बरेली, एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट बरेली, एएसपी/सीओ सिटी-3, सीओ LAIU, सीओ सिटी-1, सीओ सिटी-2 सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न एनजीओ संस्थाओं के प्रतिनिधि, बस एवं टैक्सी यूनियनों सहित विभिन्न परिवहन यूनियनों के पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। एनजीओ प्रतिनिधियों में एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलजीत सिंह भी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि और अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, नशे में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के उपरांत ADG जोन बरेली, SSP बरेली एवं SP यातायात ने फ्लैग मार्च कर बाइक रैली को रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से मिनी बाईपास, थाना इज्जतनगर होते हुए डेलापीर पहुंची और वापस पुलिस लाइन आई। साथ ही एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं द्वारा पैदल रैली भी निकाली गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button