सिंगरौली
सरस्वती विद्यालय विन्ध्यनगर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम फाउण्डेंशन स्तर का सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर विन्ध्यनगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के २ाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14.10.25 को विद्यालय में माताओं के लिए माताओं के द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उदेद्श्य महिलाओं को उनके भीतर विद्यमान् सात २ाक्तियों का बोध कराना था। ये सप्तशक्तियाॅ है- श्री, वाक्, कीर्ति, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्व भागवताचार्य पं. विजय लक्ष्मी २ाुक्ला एवं आध्यात्मिक संस्था की प्रमुख अनुयायी अपर्णा सिंह रहीं। अपने वक्तव्य के माध्यम से उन्होनें महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में एवं घर परिवार में सकरात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत के विकास में नारी का योगदान विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका विद्यालय की सहव्यवस्थापिका गायत्री श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नीलम मिश्रा, उपासना सिंह, कुसुम दिवाकर, जिला सचिव डाॅ. सुशील सिंह चन्देल, विभाग समन्वयक मुद्रिका प्रसाद दुबे, सिंगरौली जिले के शिशु मंदिर विद्यालय से आये हुए प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी, २ारद द्विवेदी, प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाण्डेय, सप्तशक्ति संगम के विभाग प्रमुख सुधाकर तिवारी एवं विभिन्न विद्यालय की संयोजक दीदीयाॅ एवं मातृशक्तियाॅ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दो मातृशक्तियों का सम्मान करना रहा, जिन्होनें विषम परिस्थितियों में अपने पाल्य को पढ़ा-लिखा कर योग्य बनाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता के मार्गदर्शन व विद्यालय के सप्तशक्ति संगम के सह संयोजिका श्रीमती संगम श्रीवास्तव एवं चित्रा भारती के संयोजन में सम्पन्न हुआ। अन्त में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ सम्पन्न हुआ।



