खैरथल

मॉडल स्कूल के तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा के हींगवाहेड़ा गांव में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में दिनांक 18 अगस्त 2025 को क्लस्टर लेवल आर्ट एंड क्राफ्ट तथा ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण अलवर जिले की विभिन्न मॉडल स्कूलों ने भाग लिया। इन में से जूनियर ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में सुश्री अंबिका यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में सुश्री आंचल शर्मा एवं छवी शर्मा ने युगल रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर तिजारा ब्लाक का नाम रोशन किया। ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में सुश्री इशिका चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर तिलक राज कालरा, प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल ब्लॉक किशनगढ़ बास, जयराम मीणा प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल थानागाजी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इसरोदा सरपंच रतिराम ने की। इस अवसर पर मूल्यांकन कर्ता के रूप में  करण सिंह प्रधानाचार्य राउमावि ढाकी,  बृजपाल सिंह प्राध्यापक शहीद भूप सिंह राउमावि हिंगवाहेड़ा उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रतनलाल सुथार ने सभी आगन्तुकों, स्टाफ साथियों एवं चयनित विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया एवं जितेंद्र कुमार प्रोपराइटर यूनिक ऑटो इंजीनियरिंग खुशखेड़ा  का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सौजन्य से पारितोषिक वितरण किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button