त्रिपुरा

पूर्व सैनिक संगठनों ने किया जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झुंझुनूं एवं राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संगठन द्वारा नव आगुंतक जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग का परिषद का दुपट्टा पहना कर  स्वागत किया गया। जिला कलेक्टर गर्ग को जिले में पूर्व सैनिकों, शहीद वीरांगनाओं तथा उनके परिवारों में आ रही समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। जिस पर जिला कलेक्टर ने आश्वत किया कि सभी को न्याय मिलेगा। सम्मान करने वालो में राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष राजवीर चनाना, सूबेदार रामनिवास डूडी जिलाध्यक्ष, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भाम्बू अध्यक्ष झुंझुनू, कैप्टन प्रताप सिंह उपाध्यक्ष मंडावा,  कैप्टन रामावतार सिहाग, सूबेदार विनोद, सूबेदार सुमेर महला संगठन मंत्री मंडावा, कैप्टन सीताराम धीवा अध्यक्ष गुढ़ागौड़जी, हवलदार मनीराम खींचड़ सचिव नवलगढ़, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लाम्बा  आदि ने सम्मान किया ।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button