मेरठ

पत्रकारों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए उपज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मेरठ, मवाना और सरधना तहसीलों में एक साथ सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) ने प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी पांच सूत्रीय नीतिगत मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मेरठ जिले की तीनों तहसीलों — मेरठ सदर, मवाना और सरधना में एक साथ सौंपा गया।

ज्ञापन क्रमशः जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंहएसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह और एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।

उपज ने मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ उत्तर प्रदेश में शीघ्र लागू किया जाए। साथ ही पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधावरिष्ठ पत्रकार पेंशन योजना और पत्रकार आवासीय कॉलोनियों के निर्माण की भी मांग की गई।

संगठन ने पत्रकार कल्याण कोष की प्रक्रिया सरल बनाने और पत्रकारों के बच्चों के लिए शैक्षणिक सहायता योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की भी सिफारिश की।

मेरठ में ज्ञापन जिला महामंत्री ललित ठाकुर और कार्यवाहक अध्यक्ष लियाकत मंसूरी के नेतृत्व में सौंपा गया। मवाना में जयवीर त्यागी तथा सरधना में साजिद कुरैशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों ने ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला विंग, महानगर इकाई और अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button