
– ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : – रविवार की देर संध्या बाराहाट से निकली विशालकाय 54 फीट की कांवर यात्रा पथरगामा पहुंची, जहां ग्रामीणों एवं समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं से भरी यह यात्रा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुई है, जहां पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन होगा।पथरगामा के चिहारी पहाड़ में कांवरियों के लिए समाजसेवियों की ओर से रात्रि विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को भोजन एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह लगभग 4:00 बजे कांवर यात्रा अपने गंतव्य बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गई।
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला। “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कांवर यात्रा की व्यवस्था में स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।



