गाजियाबाद

हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

होली मिलन समारोह में जा रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जब लोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करने जा रहे थे, तभी सो फुटा रोड स्थित त्यागी बिल्डर के सामने हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत किया।
सड़क किनारे बड़ी संख्या में खड़े दोनों संप्रदाय के लोगों को देख उपमुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उपस्थित लोगों से भेंट की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
दोनों समुदायों की एकता और सौहार्द को देखकर उपमुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम शर्मा,
शिवकुमार वशिष्ठ, अरुण मुखिया, रवि शर्मा, जाहिद सैफी, बब्लू ख़ान, अलीहसन, निजामुद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने जा रहे थे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button