बरेली

ममता सक्सेना को सीबीएसई ने बरेली सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया             

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । शिक्षा क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल ममता सक्सेना को सीबीएसई, देहरादून क्षेत्र द्वारा बरेली रीजन के सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। श्रीमती सक्सेना जुलाई 2022 से पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में पीजीटी (जीवविज्ञान) एवं उप-प्रधानाचार्या के रूप में कार्य करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम दिए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
वर्तमान में उन्हें न केवल सीबीएसई परीक्षाओं एवं मूल्यांकन कार्य के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, बल्कि वे एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा, AISSEE तथा NEET परीक्षा की भी सिटी कोऑर्डिनेटर हैं। साथ ही वे CTET यूनिट द्वारा आयोजित ESSE परीक्षा की भी सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में दायित्व निभा रही हैं।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन  पारुष अरोड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए ,कहा यह पद्मावती परिवार के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन (ISA) के अध्यक्ष  निर्भय बेनीवाल, चार्टर प्रेसिडेंट  राजेश जॉली, सचिव डॉ. अंकित बग्गा, कोषाध्यक्ष  सौभाग्य चौधरी, डायरेक्टर द गुरु स्कूल  गुरु मेहरोत्रा, बरेली सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष  जसमीत साहनी ने श्रीमती सक्सेना एवं टीम पद्मावती को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button