मुरादाबाद

पत्नी ने ही कराई थी पल्लेदार कौशल की हत्या पुलिस ने किया खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। पुलिस ने डेढ़ साल पुराने पल्लेदार कौशल हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक की पत्नी पिंकी, उसका प्रेमी सूरज और उसके दोस्त अजय उर्फ प्रमोद शामिल हैं।
पत्नी ने अपने प्रेमी सूरज और दोस्त अजय उर्फ प्रमोद के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार, कौशल की हत्या की पटकथा उसकी पत्नी पिंकी ने ही लिखी थी, जिसे उसने अपने प्रेमी सूरज और दोस्त अजय उर्फ प्रमोद के साथ मिलकर अंजाम दिया। पिंकी और सूरज के बीच प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक कौशल को लग गई थी और वह पत्नी से मारपीट करने लगा था। इसलिए पिंकी और सूरज दोनों ही कौशल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे।
कौशल की हत्या से करीब डेढ़ महीने पहले उसका झगड़ा मंडी समिति के दूसरे पल्लेदार और प्रीतम नगर के ही रहने वाले प्रमोद उर्फ अजय से हो गया था। कौशल ने अपने भाई की मदद से अजय उर्फ प्रमोद की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसकी वजह से अजय उर्फ प्रमोद भी कौशल को ठिकाने लगाने की सोचने लगा था। सूरज ने मौका भांपकर अजय उर्फ प्रमोद को अपने साथ मिला लिया और दोनों ने मिलकर कौशल की हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों ने अपना गुनाह कबूल किया है। इस मामले में मृतक के पिता ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की विवेचना में पता चला कि हत्या के पीछे की असल वजह कुछ और थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button