पाकुड़

मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

During the monthly crime meeting, the SP issued strict instructions to the station in-charges.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को 10 अक्टूबर 2025 को मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें माह सितम्बर में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी दीपावाली एवं छठ पर्व 2025 को शांति पूर्ण रूप से मनाने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावे धनतेरस एवं दीपावली के दौरान चोरी/छिनतई की घटना पर पूर्ण रुप से अकुंश लगाने हेतु बैंक/ए.टी.एम. एवं ज्वेलरी शॉप के आस पास पैदल एवं बाइक के माध्यम से मुस्तैदी के साथ गश्त करने तथा उक्त स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बाइक एवं साईकिल से हो रहे कोयला चोरी पर अकुंश लगाने हेतु नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अवैध पत्थर एवं बालू के उत्खनन/परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावे नशामुक्ति/मानव तस्करी/साईबर अपराध/महिला अत्याचार/सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाने का आदेश दिया गया। वही बढ़ते सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय एवं स्थान बदल बदल कर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट/सिटबेल्ट/रजिस्ट्रेशन/ इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही नो एंट्री लगने एवं खुलने के दौरान प्यादपुर पुल एवं अन्य स्थानों में लग रहे जाम एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी के संबंध में लिखित परीक्षा ली गई जिसमें उत्कृष्ट प्राप्तांक लाने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया तथा दहेज प्रताड़ना एवं भ्रूण हत्या/भ्रूण जांच से संबंधित BNS/BNSS/BSA के धाराओं के संबंध में सभी को प्रशिक्षण दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button