गाजियाबाद

यूपी में 8 से 11 नवंबर तक जमीनों की रजिस्ट्री पूरी तरह बंद, जानें वजह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी गाजियाबाद : राज्य के सभी जिलों में 8 से 11 नवंबर तक भूमि रजिस्ट्री और लेखपत्र पंजीकरण का काम पूरी तरह रोक दिया गया है। इस दौरान न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन कोई रजिस्ट्री कार्य किया जा सकेगा।
महानिरीक्षक निबंधन (IG Registration) आईएएस नेहा शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी सहायक महानिरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि इस चार दिन की अवधि में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहे।
अधिकारियों के अनुसार, इस रोक का मुख्य उद्देश्य है स्टांप और रजिस्ट्री विभाग के डेटा को NIC के मेघराज सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (NGC) में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करना।
इस तकनीकी प्रक्रिया के बाद ही 12 नवंबर से सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू होंगी।
लोगों के लिए जरूरी सूचना:
8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री कार्य बंद रहेगा।
इस दौरान किसी भी जिले में रजिस्ट्री या लेखपत्र पंजीकरण नहीं होगा।
सभी सेवाएं 12 नवंबर से पुनः चालू होंगी।
अधिकारी कहते हैं कि यह कदम रजिस्ट्री प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button