भरत पुर

वित्तीय साक्षरता सत्ता का हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर। भुसावर उपखंड क्षेत्र की पंचायत सेंधली के गांव नया गांव खालसा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सत्ता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सीएफल की तरफ से एफ सी मंटू प्रजापत भुसावरऔर यूको बैंक की तरफ से सनी कुमार गुप्ता ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक भुसावर नया गांव खालसा में आयोजित किया। इस कार्यक्रम के साथ-साथ और वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से एफ सी मंटू प्रजापत, और यूको बैंक की तरफ से सनी कुमार गुप्ता और 40-45 प्रतिभागियों को केवाईसी और वित्तीय रूप से बचत निवेश खर्च गैर जरूरी खर्च और जरूरी खर्च व बैंक में सुरक्षित राशि बैंक अकाउंट और डिजिटल बैंकिंग के बारे में जागरूक किया। साथ ही सिबिल स्कोर के बारे में भी बताया जिसमें एटीएम के द्वारा लेनदेन एवं एटीएम पर दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा तथा कई अन्य सुविधाओं के बारे में समझाया गया। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजनाओ, के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button