बाराबंकी
डॉक्टर-स्टाफ की लापरवाही समय से नहीं पहुंचने पर उच्च अधिकारी बोले एक दिन का रोका जायेगा वेतन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर और मोहम्मदपुर में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टर साधना चौधरी (एलएमओ) और उनका स्टाफ नियमित रूप से देरी से पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियत उपस्थिति सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है। लेकिन सुबह 9:00 बजे तक भी डॉक्टर और स्टाफ केंद्र नहीं पहुंचे। इस दौरान सभी कमरों में ताले लगे रहे। सूत्रों के अनुसार, यह स्थिति लगभग रोज की है।इस लापरवाही के कारण मरीजों को दूर-दराज के निजी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं दिख रहा है।लापरवाही की शिकायतों पर उच्च अधिकारियों द्वारा केवल एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। यह हल्की सजा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना मुश्किल हो रहा है।



