अमरोहा

अमरोहा के स्कूल में महिला शिक्षिका से मारपीट

दहेज विवाद में पति और दो अन्य ने विद्यालय में की पिटाई, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के सादात उझारी प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मेरठ की रहने वाली शिक्षिका पायल रानी ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके पति कपिल कुमार ने दो अज्ञात लोगों के साथ विद्यालय में उन पर हमला किया।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
घटना के पीछे का कारण दहेज विवाद है। पायल रानी ने इस संबंध में पहले मेरठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पति कपिल कुमार ने उनसे यह शिकायत वापस लेने को कहा। पायल के मना करने पर कपिल ने गालियां दीं और विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी
विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पायल को बचाया। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। थाना सैदनगली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कपिल कुमार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विकास सहरावत के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button