मथुरा

अभिनेता धर्मेन्द्र ठीक, सांसद ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमामालिनी के पति अभिनेता धर्मेन्द्र अभी ठीक हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके निधन की खबर वायरल कर दी, जिसके बाद उनके फैंस और ब्रज के लोगों में मायूसी छा गई। ओमेक्स सिटी स्थित सांसद के निवास पर भी लोग पहुंच गए और वास्तविक स्थिति पता लगने के बाद खुश होकर वापस लौटे। वहीं कुछ देर बाद खुद सांसद ने सोशल मीडिया पर आकर जानकारी दी कि उनकी हालत में अब सुधार है। इसलिए अफवाहों को आगे न फैलाएं। अभिनेता धर्मेन्द्र का ब्रजवासियों से खासा लगाव रहा है। ब्रज के काफी लोग उनसे जुडे़ हुए हैं। वे कई बार ब्रज आए और यहां लोगों से खुले अंदाज में बातचीत की। उनके अंदाज को लेकर दिन भी मथुरा-वृंदावन के लोग चर्चा करते रहे। कुछ लोगों ने ठाकुरजी से उनकी दीर्घायु और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उनके स्वास्थ्य को लेकर ब्रज के काफी लोग पहले से ही चिंतित हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की सूचना ने उनके शुभचिंतकों और ब्रजवासियों को सदमे में डाल दिया। कुछ लोगों ने सीधे सांसद हेमा मालिनी से संपर्क किया तो कुछ लोगों ने सांसद के करीबी लोगों से जानकारी जुटाई। सभी लोगों ने जानकारी दी कि सिने अभिनेता धर्मेंद्र अभी ठीक हैं। उनके निधन की खबरें फर्जी हैं। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और प्रमुख समाजसेवी अनूप शर्मा ने बताया कि उन्हें भी कई लोगों के फोन आए। इस पर सांसद से पूरी जानकारी ली और लोगों से कहा कि वह ठीक हैं। उनकी हालत में सुधार है। इसके बाद खुद सांसद हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। कुछ देर बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने खबर का खंडन करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। सोशल मीडिया पर बाॅलीवुड के कई कलाकारों ने भी लिखा कि ऐसे लोग अफवाहों से कहीं भी हालात खराब कर देते हैं। शासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button