मुरादाबाद

रोडवेज के सामने दुकानें हटाने के मामले में विधायक के दखल के बाद रेलवे बैकफुट पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में रेलवे ने अपनी जमीन से रोडवेज के सामने बनी दुकानें हटाने के लिए एक सप्ताह पहले कदम बढ़ाया था जो कि व्यापारियों के विरोध के कारण नाकाम रहा परंतु रेलवे ने अपनी जमीन से दुकानें हटाने को लेकर सभी दुकानदारों की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी करा दी थी कि सभी दुकानदार अपना कब्जा स्वयं हटा दें नहीं तो तीन दिन बाद 29 तारीख को रेलवे सभी दुकानों को ध्वस्त कर अपनी जमीन कब्जे में ले लेगा जिस पर कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों से सामान निकाल लिया था वहीं आज दोपहर 12 बजे जैसे ही रेलवे पुलिस फोर्स के साथ अपने तीन दिन के अल्टीमेटम के मुताबिक दुकाने हटाने के लिए आगे बढ़ा तब ही व्यापारियों ने फिर विरोध करना शुरू कर दिया और रेलवे अधिकारियों से अदालत का आदेश दिखाने को कहने लगे जिस रेलवे कोई आदेश नहीं दिखा पाया और उसे विरोध के आगे शांत रहना पड़ा कुछ देर बाद फिर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जिन दुकानों का किसी कोर्ट में कोई केस नहीं है उस पर हम सील लगायेंगे इस बात पर पहले तो व्यापारी भड़क गए फिर वह कहने लगे कि हम सील लगवाने को तैयार हैं परंतु रेलवे हमें सील लगाने की कार्यवाही लिखित में देगा वहीं दो दुकानों में सील लगाने के बाद जैसे ही रेलवे तीसरी दुकान में सील लगाने के लिए बढ़ा तभी नगर विधायक रितेश गुप्ता आ गये और अधिकारियों कहने लगे कि आपके पास लिखित में कोई आदेश है तो दिखाए नहीं तो कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करें इस पर रेलवे अधिकारी अपनी कार्यवाही अधर में ही छोड़कर भाग खड़े हुए बेहराल इस पूरे मामले में रेलवे बैकफुट पर आ चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button