सिंगरौली

मुस्कान विशेष अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा बच्चों को दी गई सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख

मुस्कान अभियान : सिंगरौली पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में तथा पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 13 नवम्बर 2025 को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नाबालिग बच्चों, छात्र–छात्राओं एवं किशोर वर्ग को अपहरण, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध तथा गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
महिला सुरक्षा शाखा, थाना नवानगर एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में थाना नवानगर क्षेत्र स्थित डी.पी.एस. निगाही स्कूल में मुस्कान विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बाल श्रम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला हेल्पलाइन (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही थानों में स्थापित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क एवं बाल मित्र कक्ष की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नवानगर कपूर त्रिपाठी, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक प्रीति साकेत, स.उ.नि. अशोक सिंह तोमर, महिला बाल विकास विभाग से मिशन शक्ति प्रभारी समन्वयक  मीनाक्षी त्रिपाठी, थाना स्टाफ, डी.पी.एस. विद्यालय प्रबंधन एवं लगभग 500 छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
थाना महिला थाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम
थाना महिला थाना की टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरूहा में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, स.उ.नि. पुष्पा गिरी, प्र.आर. 427 दीपक तथा प्र.आर. 387 बेलाकली सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 30 छात्र–छात्राओं को सुरक्षा, शालीन व्यवहार, महिला एवं बाल सुरक्षा, तथा असामाजिक प्रवृत्तियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button