साहेबगंज

साहिबगंज में लोको रनिंग स्टाफ का अधिकार उद्घोषणा सम्मेलन

6 सूत्री मांगों को लेकर 10 दिसंबर को देंगे मेमो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन AILRSA पूर्व रेलवे मालदा मंडल,साहिबगंज शाखा द्वारा अधिकार उद्घोषणा सम्मेलन का आयोजन किया गया।शाखा अध्यक्ष कॉमरेड रवि रंजन की अध्यक्षता में ऐलरसा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में छह सूत्री मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड आर आर भगत ने कहा कि छह सूत्री मांगों को लेकर 10 दिसंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सभी लॉबी स्तर पर मेमो दिया जाएगा।आज के मेमो का रिकॉर्ड सेंट्रल टीम को सौंपा जाएगा।केंद्रीय ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कॉमरेड गौतम गोस्वामी ने कहा कि रनिंग स्टाफ के लिए साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे 16 घंटे ट्रिप रेस्ट और 30 घंटे का पीआर रेस्ट होना चाहिए।वर्तमान में रेलवे प्रशासन द्वारा 12 घंटे या उससे अधिक ड्यूटी ली जा रही है, जबकि रेलवे बोर्ड के लेटर 143/2016 के तहत 9 घंटे की ड्यूटी होनी चाहिए,इसके लिए एक महीने तक लगातार मेमो दिया जाएगा।केंद्रीय सहायक सचिव कॉमरेड तन्मय राय ने कहा कि लगातार 2 रात्रि ड्यूटी के बाद मुख्यालय में रेस्ट दिया जाए,क्योंकि आज रनिंग स्टाफ डायबिटीज,हाइपरटेंशन और बैक पेन जैसी बीमारियों का शिकार हो रहा है।जोनल सेक्रेटरी कॉमरेड जेके मंडल ने रनिंग स्टाफ को 30 प्रतिशत छुट्टी स्वीकृत करने की मांग रखी,वहीं मंडल सेक्रेटरी रवि रंजन ने 36 घंटे में मुख्यालय वापसी की बात कही।कॉमरेड पीआर भारती ने सिंगल एट डेंजर SPAD और लॉन्ग आवर ड्यूटी के दौरान सुरक्षित लाइन पर गाड़ी खड़ी करने पर जोर दिया।सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि 10 दिसंबर से होने वाले आंदोलन को साहिबगंज ब्रांच पूरी ताकत के साथ सफल बनाएगी।1 से 9 दिसंबर तक मास सिग्नेचर अभियान चलाया जाएगा और 10 दिसंबर को मंडल कार्यालय में छह अधिकारों को लेकर मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभी ब्रांच के रनिंग स्टाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।इस कार्यक्रम कामरेड रवि रंजन मंडल सचिव, एचकेपी मंङल डिवीजन अध्यक्षत,ब्रांच सचिव कॉमरेड एनके प्रभाकर,दिवाकर कुमार,पीके प्रभाकर,रंजन कुमार, गोपाल कुमार,विनय,कृष्णा सहित कई कॉमरेड उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button