शामली

एसडीएम ने कैराना के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
कैराना। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए गए। इस मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं के नए पंजीकरण, त्रुटियों के सुधार और संशोधन हेतु फॉर्म जमा करवाए। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया और उन मतदाताओं को फॉर्म-06, 07 और 08 भरवाए जिनके नाम सूची में नहीं थे या जिनके विवरण में कोई त्रुटि पाई गई थी। एसडीएम निधि भारद्वाज ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ की उपस्थिति और कार्यशैली का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर मतदाताओं को फॉर्म भरने और सूची में सुधार कराने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button