मेरठ

किशनपुरा व्यापार मण्डल में संगठन का विस्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मेरठ व्यापार मण्डल के अंतर्गत किशनपुरा व्यापार मण्डल में संगठन विस्तार की प्रक्रिया आज महत्वपूर्ण चरण में पहुँची। क्षेत्रीय संवाद, व्यापारी समन्वय और प्रारम्भिक संगठनात्मक तैयारियों में मेरठ व्यापार मण्डल के महानगर सचिव (युवा प्रकोष्ठ) सौरव बाफर की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से नई कार्यकारिणी का प्रारूप तैयार हुआ। इसके बाद टीम की आधिकारिक घोषणा महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा द्वारा उनके कार्यालय पर की गई। घोषित पदाधिकारियों में सतीश जैन (न्यू श्री बालाजी ज्वेलर्स) को किशनपुरा व्यापार मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में प्रेमचंद प्रजापति (प्रेम टेंट हाउस), संगठन मंत्री के रूप में विपिन गुप्ता (लक्ष्मी ज्वेलर्स – जेम्स) तथा कोषाध्यक्ष के रूप में चिराग गर्ग (हींग वालों) का चयन किया गया है। घोषणा के दौरान महानगर सचिव (युवा प्रकोष्ठ) सौरव बाफर,  नवनीत गोयल, अनुज कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जल्द ही किशनपुरा व्यापार मण्डल की संपूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बाजार व्यवस्था विकसित करने हेतु मेरठ व्यापार मण्डल के नेतृत्व में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसकी जानकारी शीघ्र ही सभी व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button