गोड्डा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने को लेकर महागामा में बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
महागामा। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 दिसंबर को मनाए जाने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इसमें प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को आम जनता तक पहुंचाने का अवसर है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस से निर्वाचित प्रदेश महासचिव सम्स इम्तियाज आलम, जिला महासचिव मिस्टर खान, महागामा यूथ विधानसभा से तीसरी बार अध्यक्ष बने मिन्हाजुल हक, यूथ प्रखंड अध्यक्ष मेहरमा कुंदन पासवान, ठाकुरगंगटी यूथ प्रखंड अध्यक्ष मो. खब्बीर अंसारी तथा महागामा यूथ प्रखंड अध्यक्ष नदीम राजा को जीत की बधाई दी गई। सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महागामा, मेहरमा, ठाकुरगंगटी और बसंतराय के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया।बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अख्तर, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ठाकुरगंगटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, प्रवीण मिश्रा, उमेश झा, मंटू भक्त, नीलेश सिंह, मुन्ना राजा, टुनटुन मंडल, मो. असलम, मनोज रविदास, रूपेश कुमार, विष्णु यादव, दिलीप रविदास सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button