अमरोहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक तिगरी मेला स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर की गंगा आरती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला/तिगरीधाम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का हवाई सर्वेक्षण किया।उनके द्वारा किए जा रहे हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियो में हड़कंप मच गया।मुख्यमंत्री ने अपने हवाई सर्वेक्षण में मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक और भव्य मेले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कड़ी नजर जमाए हुए हैं।मेले को भव्य बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए अधिकारियों को सख्त आदेश और निर्देश दिए हुए हैं।इन सभी बातों के मध्य नजर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ में लगने वाले ऐतिहासिक मेले मैं की जा रही तैयारीयो को लेकर अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए मेला स्थल पर पहुंचे थे और वहां पर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और भव्यता के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश और दिशा निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला स्थल पर पहुंचने के बाद गंगा की आरती भी की।गढ़ मेला स्थल से समीक्षा बैठक के उपरांत जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जाने के लिए रवाना हुआ तो उन्होंने गढ़ गंगा मेला स्थल और साथ में तिगरी मेला स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का भी हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मेला स्थल के चारों ओर घुमा।जिसमें बैठे मुख्यमंत्री ने मेला स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।उनके सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।



